Event Details
-
Speaker
hemant@offbeatinfotech.com
-
Start Time
12:00 am
August 15, 2026 -
End Time
12:00 am
August 15, 2026 -
Location
Bangar, Dewas
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमलतास ग्रुप के चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया जी द्वारा तिरंगा फहराकर किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री राजेश राठौड़, कार्यकारी निदेशक, एमपीआईडीसी एवं ग्राम बांगर के सरपंच श्री दिलीप जाट ने विशेष बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विशेष बच्चों ने मनमोहक देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किए, वहीं बच्चों द्वारा बनाए गए सुंदर हस्तनिर्मित बुके से अतिथियों का स्वागत किया गया। बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल से अतिथियों ने उनकी बनाई वस्तुओं की खरीदारी कर उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, स्टाफ, विद्यार्थी एवं अमलतास परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और सभी के मन में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं समानता की भावना और मजबूत हुई।



















